Articles by "Broken Heart Shayari"

गुजरते वक़्त का हवाला दिया न करो।
मुझें तुम झूठा दिलासा दिया न करो।।

किया जो भी मैंने बड़े ईमान से किया।
बदले में तुम मुझें धोखा दिया न करो।।

मिलने आओ तो अपनी खुशी से आना।
वस्ल में फ़रेब की खुशबु दिया न करो।।

न दो मुझें किसी भी काम की तारीफ़।
लेकिन बदले में तोहमतें दिया न करो।।

बेशक़ न मिलाओ तुम मुझसे गले।
बस पीठ में तुम खंजर दिया न करो।।

#मोHit_Iyer

क्यों मैं हरपल रोता ही रहा हूँ।।
बुझ गए सारे दियें, अब हो गया अंधेरा,
साथी न दोस्त, अब कोई नही है मेरा,
आख़िर किसके लिए मैं जीता ही रहा हूँ,
क्यों मैं सब-कुछ खोता ही रहा हूँ,
क्यों मैं हरपल रोता ही रहा हूँ।।

अब तो हँस रहा है हालत पे मेरे ये सारा ज़माना,
क्या दुःख है मुझें, ये किसी ने कभी न जाना।
ख़ामोश-सा चेहरा लिए फिरता ही रहा हूँ,
क्यों मैं सब-कुछ खोता ही रहा हूँ,
क्यों मैं हरपल रोता ही रहा हूँ।।

रास न आये ये तौर-तरीके, ये सर्द-फ़िज़ाये,
मेरे अश्कों को छुपाती ये सावन की घटाएं,
ग़मो को अपने हरदम छुपाता ही रहा हूँ,
क्यों मैं सब-कुछ खोता ही रहा हूँ,
क्यों मैं हरपल रोता ही रहा हूँ।।

~मोHit Iyer #review

इतना वक्त नही अब, की दुनिया की खोज-खबर रखूं।
किस-किस से मिलू जाकर, किस-किस की खबर रखूं।।

जो भूल गये मुझको, उन्हें मैंने भी भूलाया है।
क्यों भूल गए, क्या बात हुई, क्यों मैं इन सबकी खबर रखूं।।

हर दूसरा शक़्स यहां, अब मुझसे है ख़फ़ा। 
वो ख़फ़ा हैं क्यों इस बात की कैसे मै खबर रखूं।।

सब ने काटें बोयें हैं राहों में आकर मेरी।
कब तक मै सहू सब कुछ और कितना मै सबर रखूं।।

ज़ुल्म-ए-सितम सहने की एक हद होती है।
वक़्त-दर-वक़्त हो रहें हैं जो सितम, कितना सबकी मै कद्र रखूं।।

अब 'मोहित' तुझको भी आवाज़ उठानी होगी।
हर हद पार हो जाने के बाद, कैसे मैं सबर रखूं।।

~मोhit  ✍

अभी तो बस याद आए हो,
बाद में तुम्हारी आस लगेगी।
न मिला तो दिल रोएगा,
क्या मुझको रोने की छूट मिलेगी?

आज तो पत्थर बाँध लिया है,
लेकिन कल फिर भूक लगेगी।
एक दिन ऐसे भूलूँगा दुनिया को,
की दुनिया मुझ को याद करेगी।

~मोhit

भुलूँगा नही तुमको कभी,
महफ़ूज़ है अंदर सारी यादें तुम्हारी,

तुम मुझे भूल गयी तो क्या,
मुझे तो याद है न सारी बातें तुम्हारी।।

✍✍
~मोhit

तुम क्या जनों..
जब दिल उदास होता हैं,
दर्द कुछ खास होता हैं,
हर सोच,
हर याद,
हर बात,
हर पल,
बड़ा बे-आस होता हैं,
बस एक आवाज़ सी होती हैं,
वो भी बे-साज़ सी होती हैं,
न कोई अपना-सा लगता हैं,
सब एक सपना-सा लगता हैं,
ये दिल क्यों उदास होता हैं?
तुम क्या जनों....

~मोhit

दिल दुःखा हैं और दर्द हुआ हैं मुझे भी,
मगर आह! तक नही करते,

जिनके लिए शायरी करते है, वो देखते तो हैं,
मगर वाह! तक नही करते।।

✍✍
~मोhit

मुझपर भी है हज़ारो इल्ज़ाम, मुझसे दूर रहो,
तुम हो जाओगे मेरी ही तरह बदनाम, मुझसे दूर रहो।

तुम ऊगता सूरज, तुम ही तो आने वाला कल हो,
मैं हूँ एक ढलता हुआ शाम, मुझसे दूर रहो।।

सब ही जानते है अभिनेताओं का नाम,
ढूँढ़ो निर्देशक को वहीं हैं गुमनाम, मुझसे दूर रहो।

प्यास बहुत छोटी है तुम्हारी नही सम्भाल पाओगे,
मैं हूँ एक छलकता हुआ जाम, मुझसे दूर रहो।।

~मोhit
✍🏻✍🏻

दिन तो कट जाता है शहर की रौनक में....

तुम बहुत याद आती हो शाम ढल जाने के बाद....

~मोhit

Tags :
#love #shayarilover #loveshayari #shayaris #shayar #twolineshayari #linespoetry #shayrilover #sadshayri #poetryadda #lovequotes #shayarilove #shayarioftheday #ishq #hindipoetryforher #lonelyquotes #hindipoems #aashiq #hindipoem #shayrilove #dard #dil #shayariquotes #poetrymaykhana  #shayarilovers #pyar #mohobbat #shayaries #urduposts #urdulovers #pehlapyar #writeaway #lineshayari #brokenheart #jazbaat #alfaaz #lafz #lafzokemoti #मोhit

ना करो चाह , इश्क़-ए-हक़ीक़ की ज़माने का ये दस्तुर बदल गया हैं।

मिलेगी इश्क़-ए-मिज़ाजी तुम्हें आशिक़ों का मिज़ाज बदल गया हैं।।

~मोhit

डूब कर बाहर निकल जाऊं
ऐसी दिल्लगी मैं नहीं करता

निकल जाए चाहे जान भी
पर अपने क़दम पीछे नहीं करता

~मोhit

आंसू की बूंद ठहर गई आंखों में

मैं सारी रात जागा हुँ तेरी यादों में

~मोhit

Tags :
#love #shayarilover #loveshayari #shayaris #shayar #twolineshayari #linespoetry #shayrilover #sadshayri #poetryadda #lovequotes #shayarilove #shayarioftheday #ishq #hindipoetryforher #lonelyquotes #hindipoems #aashiq #hindipoem #shayrilove #dard #dil #shayariquotes #poetrymaykhana  #shayarilovers #pyar #mohobbat #shayaries #urduposts #urdulovers #pehlapyar #writeaway #lineshayari #brokenheart #jazbaat #alfaaz #lafz #lafzokemoti #मोhit

Total Pageviews

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget