Articles by "Poet's Thought"

अगर चाँद  से गुफ़्तगू करने बैठे,
तो तारे बाते बनाने लगेंगे।

ये जो लोग साथ चल रहे हैं,
यहीं कल हमको समझने लगेंगे।।

जब अंधेरों से जी भर जायेगा मेरा,
तो उजाले भी हमको सताने लगेंगे।

छोड़ दिया हमनें रातों  को सोना!
की ख्वाब भी हमको डराने लगेंगे।

बस एक लम्हे  में हम गुम हो जायेंगे,
फिर हमे ढूँढने में ज़माने लगेंगे।

दिल मे जो खामोशी हैं, वो ज़ख़्म हैं,
ये जो बाहर निकले तो शोर मचाने लगेंगे।

©मोHit_Iyer

अब यूँ फिर कभी मुलाकात न होगी

शायद, अब यूँ फिर कभी मुलाकात न होगी,
सोचा न था कभी कि फिर बात न होगी।

तेरा मुस्कुराना और घबराके दांतों से लबो का दबाना,
याद है मुझे सब लेकिन अब फिर वो रात न होगी।।

माना दुविधा में हो आज,
दोनों की राहें जो जुदा होगी।
पर घबराओ मत जी लूंगा,
पर इस सफ़र में तुम साथ न होगी।।

रिश्ते बनते ही टूट जाने का ग़म मैं जानता हूँ,
किसी की ज़िंदगी मुझ जैसी अकस्मात न होगी ।।

#मोHit_Iyer

मुझे अच्छा तो नही लगता

सबकुछ तू छोड़ के आ जाये,
ऐसा मुझे तो नही लगता।
मैं तुझे अच्छा तो लगता हूँ,
मगर इश्क़ हो इतना तो नही लगता।।

तुझे यूँही कोई भी अच्छा लगे,
मुझे अच्छा तो नही लगता।
तेरा चुना अच्छा न जाने क्यों,
मुझे अच्छा तो नही लगता।।

~मोHit_Iyer

अगर आप सीधे हैं दिल से साफ हैं
आप प्यार देना जानते हैं
तो यकीन मानिए आपकी मोहब्बत
हर कोई पाना चाहेगा पर कोई
इसकी कदर नहीं करेगा
वो आपको अपने पास
रखेगा जरूर पर हमेशा
एक सुरक्षित अंतिम विकल्प 
के तौर पर, आप प्रेम करते
हुए कभी अपने लिए खुशियां
नहीं बटोर सकते हैं..!!

#अभी

मेरी जिंदगी मे तुम्हारा होना एक फेज था
जो गुजर गया और तुम्हारे ये न होने वाला
जो मेरी जिंदगी का फेज है बहुत कठिन है
मतलब कट ही नहीं रहा लेकिन वक्त है
वो दौर भी बीत गया जब तुम साथ थी
तो ये दौर भी बीत जाएगा जब तुम साथ नहीं हो
बाकी और सब बढ़िया तो रहता ही है हमेशा..!!

#अभी

Total Pageviews

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget