समय का चक्र तो चलता ही रहेगा
समय का चक्र तो चलता ही रहेगा
समय का चक्र तो चलता ही रहेगा,
वक़्त तो यूँ बदलता ही रहेगा।
कभी खुशी तो कभी ग़म रहेगा ,
ये सब तो यूँ चलता ही रहेगा।।
मिलना-बिछड़ना तो लगा ही रहेगा,
सदा हस्ते रहो अच्छा रहेगा।
भाग्य तो उदय होता ही रहेगा
जब तक कर्म तू करता रहेगा।।
फूलो का खिलना-झड़ना होता ही रहेगा,
पर 'मोहित', पेड़ तो सीधा खड़ा ही रहेगा।
क्योंकि वक़्त तो यूँ बदलता ही रहेगा।
समय का चक्र तो चलता ही रहेगा।।
#मोHit_Iyer











Post a Comment
Thank for supporting 🙏